Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के पहले घरेलू जिम देखने आए इंडियन आइडल व संगीत प्रेमियों ने दिया “नशा छोड़ो बॉडी बनाओ” का संदेश

हिमाचल के पहले घरेलू जिम देखने आए इंडियन आइडल व संगीत प्रेमियों ने दिया "नशा छोड़ो बॉडी बनाओ" का संदेश

कुल्लू|
हिमाचल प्रदेश का एक अनोखा व पहला घरेलू जिम जो कि कुल्लू जिला के निरमंड तहसील के पोशना पंचायत के छोटे से गांव चकलोट में स्थित है। जोकि राणा द वाइपर पर के नाम से प्रसिद्ध है। इस जिम के सभी उपकरण सीमेंट से बने हुए हैं। अभी हाल ही में इंडियन आइडल के आदर्श कुमार व हिमाचल के प्रसिद्ध संगीत कलाकार विनेश जोशी जी व आर बी म्यूजिक के साथ रूद्राक्षा बैंड की टीम ने दौरा किया । इससे पहले भी इस जिम को देखने काफी सारे लोग आ चुके हैं।

आनी के डीएसपी रविंद्र नेगी ने भी इस टीम का दौरा किया था। और सभी ने मिलजुल कर यहां पर युवाओं के लिए नशा छोड़ो बॉडी बनाओ का संदेश दिया। काफी सारी एक्सरसाइज की। और साथ ही साथ प्यारे प्यारे गीत नशे के ऊपर गाए और युवा पीढ़ी को संदेश दिया कि हर दिन हमें कोई ना कोई शारीरिक गतिविधियां जरूर करनी चाहिए। और साथ ही साथ सभी युवाओं ने मिलकर शपथ ली कि हम सभी अपने अपने क्षेत्र में युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे और युवाओं को एक अच्छी दिशा देने की कोशिश करेंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इंडियन आइडल के आदर्श कुमार ने राणा के हिमाचल के नशा मुक्ति अभियान की सराहना की। आदर्श ने बताया कि यह जिम इतना खूबसूरत तरीके से बनाया हुआ है जो कि किसी को भी आकर्षित कर सकता है। विनीत जोशी ने भी जिम कि व नशा मुक्त अभियान की काफी तारीफ की। राणा ने बताया कि उनका मकसद सिर्फ आज की युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त होकर ज्यादा से ज्यादा फिटनेस की गतिविधियों में हिस्सा लेना है।

जिम के संस्थापक अपने यूट्यूब चैनल राणा द वाइपर के माध्यम से युवाओं को व लोगों स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक कर रहे हैं । घरेलू जिम के संस्थापक ने बताया कि युवाओं को एक सकारात्मक नशा जैसे (पढ़ाई,स्पोर्ट्स) लेना चाहिए ना कि नकारात्मक नशा जो जिंदगी बर्बाद कर देते है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now