Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राष्ट्रपति के दौरे के चलते 11 जून को पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ाने जैसी गतिविधियों पर रहेगी रोक

Published on: 9 June 2022
राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्‍द

कुल्लू|
राष्ट्रपति के 11 जून के कुल्लू जिला के प्रस्तावित दौरे के चलते जिला में पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ाने सहित गर्म हवा के गुब्बारे उड़ाने (हॉट एयर बैलून) जैसी गतिविधियों पर रोक रहेगी। इस संबंध में भुंतर एयरपोर्ट निदेशक की ओर से भी जिला प्रशासन से अपील की गई है कि इस तरह की गतिविधियों को राष्ट्रपति के दौरे के दिन बंद की जाए ताकि एयर ट्रेफिक में कोई बाधा उत्पन्न न हो और राष्ट्रपति सहित अन्य विशिष्ट जनों की हवाई यात्रा सुरक्षित हो सके।

इस संबंध में जिला दंडाधिकारी कुल्लू आशुतोष गर्ग की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार जिला में रह रहा कोई भी व्यक्ति हवाई गतिविधियों जैसे पैराग्लाइडिंग, ड्रोन उड़ाने, हॉट एयर बैलून सहित हेलीकॉप्टर उड़ाने जैसी गतिविधियां नहीं कर सकता। यदि कोई व्यक्ति इन आदेशों की अवहेलना करता है तो नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now