Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हिमाचल के सभी कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू, शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से होगा शुरू

हिमाचल के सभी कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू, शैक्षणिक सत्र एक अगस्त से होगा शुरू

शिमला|
हिमाचल प्रदेश के सभी डिग्री और संस्कृत कॉलेजों में 10 जुलाई से दाखिले शुरू हो जाएंगे। 1 अगस्त से कॉलेजों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 22 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए दाखिला फॉर्म जमा होंगे।

उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि 10 से 20 जुलाई तक कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दाखिले फार्म जमा होंगे। 21 जुलाई को पहली मेरिट सूची जारी होगी। 22 से 25 जुलाई तक 4 दिनों के दौरान फीस जमा होगी। 26 जुलाई को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनकी फीस 27 और 28 जुलाई को जारी होगी। 29 और 30 जुलाई को फर्स्ट ईयर के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन सत्र होगा।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शिक्षा निदेशक ने बताया कि कॉलेजों में एक अगस्त से 21 अक्तूबर तक 82 दिन तक कक्षाएं लगेंगी। 22 से 26 अक्तूबर तक 5 दिनों की दिवाली की छुट्टियां रहेंगी। 27 अक्तूबर से 31 दिसंबर तक 66 दिन कक्षाएं लगेंगी। एक जनवरी 2023 से 4 फरवरी 2023 तक 35 दिनों की सर्दियों की छुट्टियां रहेंगी। 5 फरवरी से 14 अप्रैल 2023 तक 69 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान कुल 217 दिनों तक कक्षाएं लगेंगी। 15 अप्रैल से 20 मई 2023 तक कॉलेजों में वार्षिक परीक्षाएं होंगी। बता दें कि हिमाचल के कॉलेजों में 4 जुलाई तक गर्मियों की छुट्टियां हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now