Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमजद ए सईद बने हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

अमजद ए सईद बने हिमाचल हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

शिमला|
बॉम्बे हाईकोर्ट के जस्टिस अमजद ए सईद ने वीरवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल लिया। राजभवन शिमला में सुबह 9:30 बजे राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उन्हें हाईकोर्ट परिसर में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। हाईकोर्ट में ही फूल कोर्ट वेलकम एड्रेस का आयोजन भी किया गया।

बता दें कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश पर अमल करते हुए इन्हें हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति संबंधी अधिसूचना 19 जून को जारी की थी। वीरवार को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के 27वें मुख्य न्यायाधीश का पदभार संभाल लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मीडिया से बातचीत के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि वे पांच साल पुराने मामलों को जल्द निपटाने की कोशिश करेंगे। वहीं कर्मचारियों से जुड़े मामलों पर कहा कि जो भी बेहतर होगा वह किया जाएगा। खर्च न कर पाने में सक्षम लोगों को विधिक सहायता प्रदान की जा रही है। लोगों को कानून के प्रति जागरूक किया जाएगा। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि हिमाचल बहुत ही सुंदर प्रदेश है।

21 जनवरी 1961 को जन्मे अमजद ए सईद ने वर्ष 1984 में बॉम्बे यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह बॉम्बे हाईकोर्ट में सहायक सरकारी वकील भी रहे। 25 मई को निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक 62 वर्ष की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त हुए थे। उसके बाद जस्टिस सबीना को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now