Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू के ढालपुर में जॉब फेयर 40 कंपनियां 5943 युवाओं की करेंगी भर्ती

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

कुल्लू।
कुल्लू केे ढालपुर मैदान में 24 जून को राज्य स्तरीय जॉब फेयर का आयोजन किया जाएगा। जॉब फेयर में प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से 40 कंपनियां पढ़े-लिखे 5943 युवाओं की भर्ती करेंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी मनोरमा देवी ने कहा कि जॉब फेयर का विधिवत शुभारंभ प्रातः 11 बजे विधायक सुरेन्द्र शौरी करेंगे जबकि श्रम आयुक्त आशीष सिंघमार इस मौके पर विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे।

मनोरमा ने बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा आयोजित किये गये इस जॉब फेयर में आने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के मूल दस्तावेज तथा सभी दस्तावेजों की छाया प्रतियांे के अलावा आधार कार्ड की प्रति व तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ व हिमाचली बोनाफाईड प्रमाण पत्र लाने होंगे। एक से अधिक कंपनी में बायोडाटा देने के लिये प्रमाण पत्रों की एक से अधिक छायाप्रतियां साथ लानी होंगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि कंपनियों में न्यूनतम मासिक वेतन 10500 रुपये से लेकर 47000 रुपये तक ऑफर किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश व जिला के पढ़े-लिखे युवाओं को निजी कंपनियों में रोजगार के इस अवसर का समुचित लाभ उठाने को आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कंपनियां अपनी आवश्यकतानुसार 5वीं पास से लेकर उच्चतर शिक्षा व डिप्लोमा धारकों की भर्ती करेंगी।

जॉब फेयर में 18 से 45 साल आयु के युवाओं को निजी क्षेत्र की कंपनियां पाचवीं पास से लेकर आईटीआई, बी.टैक, एम.टैक, बी.फार्मा, एम.फार्मा, बी.बी.ए., एम.बी.ए. कैमिकल इंजीनियर, मैकेनिकल इंजीनियर, टैक्सटाईल इंजीनियरिंग व अन्य डिग्री अथवा डिप्लोमाधारकों की भर्तियां करेंगी।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now