Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

एचपीयू ने पीजी प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम किया घोषित

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय

शिमला|
हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी ने 2022-23 नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के PG कोर्स के लिए ली गई एंट्रेंस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इनमें एमए म्यूजिक, एमएसी मैथ, एमए फिजिकल एजुकेशन, लॉ डिपार्टमेंट, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी बाॅयाे टेक्नाेलाॅजी, एमटीटीएम, फिजिक्स और एमए जियाेग्राफी के एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम निकाला गया है। यूनिवर्सिटी ने वेबसाइट https://www.hpu.nic.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया है।

बता दें कि एचपीयू में PG कोर्स में प्रवेश के लिए गत 7 जून से 20 जून तक एंट्रेंस टेस्ट लिए गए थे। जिनमें एमएमसी (फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, जियोग्राफी, मैथेमेटिक्स), एमए (फिजिकल एजूकेशन, इंग्लिश, सोशल वर्क), एमएड, डीएचआरडी, पीजीडीएमसी, एलएलबी (तीन वर्षीय), एमएबीई, एमए (हिंदी ट्रांसलेशन, संस्कृत, म्यूजिक, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, लोक प्रशासन, राजनीति विज्ञान, साइकोलॉजी, इतिहास, विजुअल आर्ट (पेंटिंग) योगा स्टडीज, ग्रामीण विकास और एमकॉम कोर्स में प्रवेश के लिए एंट्रेंस टेस्ट हुए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डाॅ. जेएस नेगी जानकारी देते हुए बताया कि कुछ एमए और प्राेफेशनल विषयाें के एंट्रेंस टेस्ट के परिणाम निकाल दिए गए हैं। अब हर डिपार्टमेंट मेरिट सूची तैयार करेगा। सीटाें के हिसाब से मेरिट बनेगी और मेरिट में आने वालों को ही एडमिशन दी जाएगी। अगर सीटें खाली रहीं ताे वेटिंग में आए छात्राें काे एडमिशन का माैका मिलेगा। अगस्त में क्लास भी शुरू हाे जाएंगी। जिन डिपार्टमेंट में कम एप्लिकेशन आई हैं, उनके लिए एंट्रेंस टेस्ट नहीं लिए गए हैं, वे सीधे एडमिशन दे रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now