Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू: सड़क से नीचे गिरी गोभी लदी पिकअप, चालक सहित दो लोग गंभीर घायल

Published on: 30 June 2022
कुल्लू: सड़क से नीचे गिरी गोभी लदी पिकअप, चालक सहित दो लोग गंभीर घायल

कुल्ल|
जिला कुल्लू के पारला भुंतर-गड़सा-दियार मार्ग पर जरढ़ के पास एक पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इससे चालक सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें निजी वाहन से क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस मौके के लिए रवाना हो चुकी है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हुई है। पुलिस जानकारी में जुटी है।

जानकारी के अनुसार दोनों क्षेत्र से गोभी लेकर सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही पिकअप जरढ़ के पास पहुंची। चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे जा गिरा। जिसकी वजह से वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। साथ ही पिकअप में सवार दोनों लोगों के गंभीर चोट आई हैं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now