Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: सिक्योरिटी गार्ड के 150 पदों के लिए होगा साक्षात्कार

HP Job Alert Hamirpur News: सोलन में 180 पदों के कैंपस इंटरव्यू 06 जून को ज़िला रोज़गार कार्यालय में होंगे आयोजित

चंबा|
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि एस०आई०एस०, सिक्योरिटी एण्ड इन्टेलिजेन्स सर्विस प्राईवेट लि० शहतलाई, जिला बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड ( पुरुष वर्ग) के 150 पदों को भरने हेतु बेरोजगार युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कि इन पदों को भरने के लिए जिला रोजगार कार्यालय में 7 जुलाई, उप रोजगार कार्यालय चुवाड़ी में 4 जुलाई, सुंडला 5 जुलाई व तीसा 6 जुलाई को साक्षात्कार होंगे।
उन्होंने बताया कि युवाओं की निर्धारित योग्यता दसवीं पास व इससे ऊपर और आयु सीमा 21-37 वर्ष होनी चाहिए। आवेदक की शारीरिक लम्बाई 168 से०मी० या उससे अधिक होनी चाहिए ।
उन्होंने यह भी बताया कि आवेदक का नाम जिला चम्बा के किसी भी रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए।

चायनित आवेदकों को रुपये 13 हजार से 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त पैन्शन, ग्रैज्युटी, ई०पी०एफ०, ई०एस०आई०, इन्श्योरेन्स इत्यादि लाभ भी दिए जाऐंगें।
उन्होंने बताया कि इच्छुक आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड सहित जिला रोजगार कार्यालय और संबंधित उप रोजगार कार्यालय में सुबह 11:00 बजे उपस्थित हो सकते हैं।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने यह भी स्पष्ट बताया है कि साक्षात्कार हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा तथा खराब मौसम की स्थिति में स्थगित भी किया जा सकता है। इसलिए साक्षात्कार में आने से पहले दूरभाष नम्बर 01899-222209 पर सम्पर्क करें।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now