Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सरकार ने सोने पर 15 फीसदी आयात शुल्क लगाया

Global Tariff Tensions: देश में सोने की कीमत में लगातार तेजी,जानिए आज क्या है 10 ग्राम सोने का भाव

नयी दिल्ली|
एक जुलाई (भाषा) सोने के बढ़ते आयात और चालू खाता घाटा (सीएडी) को बढ़ने से रोकने के लिए सरकार ने इस महंगी धातु पर आयात शुल्क 10.75 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया है।

शुल्क में बदलाव 30 जून से प्रभाव में आया है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इससे पहले सोने पर मूल सीमा शुल्क 7.5 फीसदी था जो अब 12.5 फीसदी होगा। 2.5 फीसदी के कृषि अवसंरचना विकास उपकर के साथ सोने पर प्रभावी सीमा शुल्क 15 फीसदी होगा।

सोने के आयात में एकाएक तेजी आई है और मई में कुल 107 टन सोने का आयात किया गया, वहीं जून में भी सोने का उल्लेखनीय आयात हुआ। वित्त मंत्रालय ने कहा कि सोने का आयात बढ़ने से चालू खाता घाटे पर दबाव बढ़ रहा है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now