Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

हेलीकॉप्टर का मोह नहीं छोड़ पाए मुख्यमंत्री ,कर्ज को लेकर श्वेत पत्र जारी करें सरकार : हर्षवर्धन

हेलीकॉप्टर का मोह नहीं छोड़ पाए मुख्यमंत्री ,कर्ज को लेकर श्वेत पत्र जारी करें सरकार : हर्षवर्धन

शिमला|
हिमाचल कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हर्षवर्धन चौहान ने शनिवार को शिमला में प्रेस वार्ता आयोजित कर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर निशाना साधा है। हर्षवर्धन ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने वीआईपी कल्चर को खत्म करने की बात कही थी लेकिन मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर का मोह नहीं छोड़ पाए। उन्होंने कहा कि CM हेलिकॉप्टर पर ही 25 करोड़ खर्च कर जाते हैं। जयराम ठाकुर को कहीं नजदीक भी जाना हो तो भी हेलिकॉप्टर में उड़ान भरते हैं

हर्ष वर्धन चौहान ने कहा कि 80 साल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व CM प्रेम कुमार धूमल भी सड़क मार्ग से विकास कार्य देखने जाते थे, लेकिन 54 साल के नौजवान CM जयराम ठाकुर के कदम हेलिकॉप्टर से नीचे ही नहीं उतरते। सरकार खर्चों पर नकेल कसने में नाकाम साबित हुई है। जिससे हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति बिगड़ चुकी है।

इसे भी पढ़ें:  HPSEBL Employees Protest: बिजली बोर्ड के कर्मचारियों-पेंशनरों का शिमला में प्रदर्शन, ओपीएस समेत लंबित मांगें उठाईं

हर्ष वर्धन ने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी सत्ता में आती है तो वीआईपी कल्चर को खत्म किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी कांग्रेस का मुख्यमंत्री बनेगा, वह सड़क से सफर करेगा। मौजूदा सरकार के सभी मंत्रियों के पास 35-35 लाख की तीन-तीन गाड़ियां है। इनका इस्तेमाल अपनी और परिवार की सुख सुविधाओं के किया जा रहा है। इससे राज्य और अधिक कर्जदार होता जा रहा है।

हर्ष वर्धन चौहान ने भाजपा सरकार पर जानबूझकर चुनाव लटकाने का आरोप लगाया है।
उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि दम है तो शिमला MC के चुनाव विधानसभा से पहले करवाए जाएं। इससे सरकार की लोकप्रियता का पता चल जाएगा।
उन्होंने कहा की मंडी लोकसभा सहित चार उपचुनावों में भाजपा को मिली हार के बाद सरकार चुनाव कराने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। उन्होंने कहा कि बीते साल चार उप चुनाव में हार से जयराम सरकार को उनकी लोकप्रियता का अंदाजा हो गया होगा।

इसे भी पढ़ें:  दिल्ली महाअधिवेशन को लेकर हिमाचल कोली समाज पूरी तरह तैयार, 300 से अधिक प्रतिनिधियों की सहभागिता तय।

हर्ष वर्धन चौहान ने प्रदेश पर बढ़ते कर्ज को लेकर सरकार श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में हिमाचल पर लगभग 45000 करोड़ रुपए का कर्ज था। अब यह बढ़कर लगभग 70 हजार करोड़ हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता से जुड़े आम मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री और इनके मंत्री अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं, लेकिन जनता अब इनकी सच्चाई जान गई है और सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है।

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now