Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक से अवैध शराब की 450 पेटियां बरामद

बिलासपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, ट्रक से अवैध शराब की 450 पेटियां बरामद

प्रजासत्ता | बिलासपुर
जिला पुलिस ने नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए एक विशेष मुहिम छेड़ी हुई है| बीती रात भी चौकी बिलासपुर की टीम ने एक अवैध रूप से शराब लेकर जा रहे ट्रक को पकड़ा है| चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाइवे पर धौर्रा के पास खड़े एक ट्रक से अवैध शराब की करीब 450 पेटियां बरामद की हैं| पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार मामला दर्ज कर लिया है| आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है|

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिटी चौकी प्रभारी चमन पुलिस अपनी टीम के साथ धौर्रा के तरफ गश्त कर रहे थे| उन्होंने एनएच किनारे एक ट्रक एचपी 28-3465 खड़ा देखा| संदेह होने पर चालक को ट्रक से नीचे उतरने को कहा, पुलिस को देखकर ट्रक चालक घबरा गया और वहां से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया|

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जब पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली तो उसमें चंडीगढ़ मार्का की शराब की खेप बड़ी मात्रा में बरामद की| चालक ने पुलिस को दिए बयान में कहा की वह बद्दी से घुमारवीं के लिए यह खेप लेकर जा रहा था| पकड़ा गया चालक नादौन हमीरपुर का रहने वाला है|

बिलासपुर जिला में इतनी बड़ी मात्रा में शराब की खेप पकड़ी जाना भी कई बड़े सवाल खड़े करता है आखिर चंडीगढ़ से शराब की खेप बद्दी नालागढ़ होते हुए बिलासपुर तक पहुँच गई| क्या इससे पीछे जितने भी पुलिस नाको से यह ट्रक गुजरा किसी ने उसकी जाँच नही की|

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now