Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

बिलासपुर में चिट्टे के साथ 2 युवक गिरफ्तार

चिट्टा Shimla Crime News

बिलासपुर|
बिलासपुर में न्याई सारली में चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर पुलिस ने दो युवकों के पास से 3. 32 ग्राम चिट्‌टा व 10 रुपए के 2 अधजले नोट बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में युवकों की पहचान घुमारवीं निवासी अंकित (30) व हटवाड़ निवासी नवीन (26) के रूप में हुई। पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात को कोठीपुरा के पास हाईवे पर जाम लगा हुआ था। जाम खुलवाने के लिए ASI नरेंद्र की टीम मौके पर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस ने गाड़ी हाईवे पर रोकी तो वहां एक गाड़ी पहले ही खड़ी थी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

पुलिस को देखकर युवकों ने एक पैकेट को बाहर फेंक दिया और गाड़ी से निकलकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी लिए जाने पर पैकेट से 3.32 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। वहीं कार से 10 रुपए के 2 अधजले नोट मिले।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। युवकों ने बताया कि वह चिट्‌टे का सेवन करते हैं। सदर थाना पुलिस ने पकड़े गए दोनों युवकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now