Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शिमला: आपस में भिड़े सफाई कर्मी, रॉड मारने तक पहुंची बात

शिमला: आपस में भिड़े सफाई कर्मी, रॉड मारने तक पहुंची बात

शिमला|
राजधानी शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में मंगलवार सुबह दो सफाई कर्मी आपस में भिड़ गए। यही नहीं बात एक दूसरे को रॉड से मारने तक पहुंच गई थी, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। अब इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह मनचंदा से आईजीएमसी मार्ग पर बने बायो मेडिकल वेस्ट प्लांट में जब आईजीएमसी के सफाई कर्मी कूड़ा फेंकने गए, तो किसी बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए।

पहले दोनों के बीच गाली गलौज हुई, उसके बाद मामला रॉड से मारने तक जा पहुंचा। तभी मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव दोनों का शांत करवाया। ये सारा वाकया वहां मौजूद एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये लड़ाई किस बात को लेकर हुई, इसका अभी पता नहीं लग पाया है।

इसे भी पढ़ें:  राज्य सरकार प्लास्टिक का विकल्प तलाशने के लिए नीति तैयार करेगी: मुख्यमंत्री

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now