Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

तीन साल बाद भी लागू नहीं हुई CM की घोषणा, प्रवक्ता संघ ने की प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटा बढ़ाने की मांग

Mandi News protest, Mgnrega Scheme, Shimla News, Sirmour News nps

बिलासपुर|
हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ बिलासपुर ईकाई ने सरकार से प्रधानाचार्य के पदोन्नति कोटे को लागू करने की घोषणा को पूरा करने की मांग की है। बता दें कि 23 नवंबर 2018 को पालमपुर में आयोजित प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 10 प्रतिशत कोटा बढ़ाने की घोषणा की थी।

प्रवक्ता संघ के इस कार्यक्रम में करीब आधा दर्जन से ज्यादा कैबिनेट मंत्री भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे। लेकिन, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा की गई वह घोषणा के साढ़े तीन वर्ष पूरा होने के बाद भी लागू नहीं हो पाई है, जो प्रवक्ता वर्ग के लिए बहुत बड़ा धोखा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ के वरिष्ठ उप प्रधान भूपेंद्र ठाकुर ने मीडिया के माध्यम से सरकार को चेताया है कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रोमोशन कोटा बढाने की जो घोषणा की थी उसको जल्द पूरा किया गया तो तो प्रवक्ता संघ आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा।

उनका कहना है कि 1986 में बनाई गई नई शिक्षा नीति के तहत वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों की स्थापना की गई। इनमें 60 प्रतिशत मुख्याध्यापक और 40 प्रतिशत प्रवक्ता शामिल किए गए। उस समय मात्र 236 प्रवक्ता काम कर रहे थे जबकि, मुख्याध्यापकों की संख्या 1459 रही। उस समय यह तय किया गया कि प्रवक्ताओं की संख्या में जैसे-जैसे इजाफा होगा, वैसे-वैसे प्रधानाचार्य पदों के लिए कोटे का पुन: निर्धारण संख्या के आधार पर किया जाता रहेगा।

लेकिन, आज प्रदेश में प्रवक्ताओं की संख्या लगभग 19,000 हो गई है, जिसके चलते प्रवक्ता अब सरकार से इस कोटे को संख्या के आधार पर 95 प्रतिशत करने की मांग कर रहे हैं। प्रवक्ताओं का तर्क है कि प्रधानाचार्यों की पदोन्नति के लिए दो ही फीडिंग काडर हैं। इनमें स्कूली प्रवक्ता और उच्च विद्यालयों में कार्यरत मुख्याध्यापक शामिल हैं। कहा कि प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नति के लिए इन दोनों फीडिंग काडर की वास्तविक संख्या के आधार पर पदों का बंटवारा होना चाहिए। वर्तमान में प्रवक्ता 19,000 और मुख्याध्यापक मात्र 850 हैं जो तर्कसंगत और न्यायोचित नहीं है।

उन्होने कहा कि 23 नवंबर 2018 को पालमपुर में आयोजित प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ के राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 10 प्रतिशत कोटा बढ़ाने की घोषणा की थी। लेकिन, घोषणा के तीन वर्ष बाद भी यह लागू नहीं हो पाई है, जो प्रवक्ता वर्ग के लिए बहुत बड़ा धोखा है।

हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ बिलासपुर के स्टेट वरिष्ठ उप प्रधान जगदीश कौंडल,राजेन्द्र गौतम ,कोषाध्यक्ष जिला बिलासपुर सुरेन्दर ठाकुर, धर्मपाल, स्टेट प्रेस सचिव बलबन्त ठाकुर स्टेट सोशल मिडिया प्रभारी सुशील चन्देल,बिलासपुर प्रवक्ता संघ के मुख्य सोशल मिडिया प्रभारी राजीव , स्टेट सह सचिव विकास ,एक्शन कमेटी के अध्यक्ष देवकांत शर्मा ,अरिवन्द शर्मा प्रशांत , प्रेस सचिव यशपाल ,राकेश,राजकुमार शर्मा , भूपेन्द्र सांख्यान,सदीप,हिमांसु ,अलवेल परमार,संजीव, नरेश,रविन्द्र चौहान,महेन्द्र कुमार,सुनील ठाकुर,पवन ठाकुर ,यशपाल चौहान,अरनिन्द अत्री,संदीप शर्मा, मदन चौधरी ,अदित्या,सुरेन्द्र कुमार,अनिल,तरसेम कुमार व राकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार पदोन्नति कोटा नहीं बढ़ाती है तो प्रवक्ता संघ आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेगा।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now