Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

विक्रमादित्य के बयान पर भड़की कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी, बोली-गोद में बैठने का मतलब बताएं विधायक

विक्रमादित्य के बयान पर भड़की कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी, बोली-गोद में बैठने का मतलब बताएं विधायक

शिमला|
कांग्रेस महासचिव एवं शिमला ग्रामीण से कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह द्वारा रोहडू में भाजपा नेत्री पर दिए गए बयान को लेकर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री एवं भाजपा नेत्री सरवीण चौधरी ने कड़ी निंदा करते हुए उन पर जुबानी हमला किया है । रविवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह द्वारा मांगी गई माफी आम जनता को मंजूर नहीं होगी।

उन्होंने कहा कहा कि कांग्रेस विधायक को अपने दिए गए बयान पर स्पष्ट करना चाहिए कि गोद में बैठने का उनका क्या मतलब है? इस तरह की भाषा अस्वीकार्य नहीं है। सरवीण चौधरी ने कहा कि यदि कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज किया जाता है तो उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा।

सरवीण चौधरी ने विक्रमादित्य सिंह को बोलने से पहले सोच विचार करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि रोहड़ू एक आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र है और अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित है। इस तरह की अभद्र टिप्पणी को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाना चाहिए। उनका यह बयान कांग्रेस नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता को दर्शाता है।

सरवीण चौधरी ने विक्रमादित्य सिंह को सलाह दी कि उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि उनकी मां प्रतिभा सिंह भी महिला हैं। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस नेताओं के चरित्र से अच्छी तरह वाकिफ हैं। हाल ही में थाना अंब में, कांग्रेस के ब्लॉक नेताओं ने मंदीप कौर (कांग्रेस कार्यकर्ता) को परेशान किया, जिन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ता सुदर्शन बबलू और राकेश सोनी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने के लिए FIR दर्ज की थी। इस दौरान सरवीन चौधरी के साथ उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, विधायक रीता धीमान और रीना कश्यप भी उपस्थित रही।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now