Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

विपक्ष पर पलटवार: अनुराग ठाकुर बोले- जाति नहीं, नियमों के अनुसार होगी सेना में भर्ती

National News: अनुराग ठाकुर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अग्निपथ योजना पर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार किया है। विपक्ष का आरोप है कि अग्निपथ के लिए जाति और धर्म प्रमाण पत्र मांगे जा रहे है। इस पर जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले की “सेना नियम 1954 और रक्षा सेवा नियमन 1987 के अनुसार भर्ती की गई। कुछ राजनैतिक पार्टियां लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। भर्ती में केवल वहीं डिटेल ली जा रही है जा पहले ली जाती थी उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।


समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार आगे उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना में लाखों लाेगों के आवेदन आएं है। कुछ राजनीतिक पार्टियां इस योजना पर गुमराह करने का काम कर रही है। वह पहले भी ऐसा कर चुके है।

इसे भी पढ़ें:  अशोक लेलैंड ने हल्के बुलेट प्रूफ वाहनों की पहली खेप वायुसेना को सौंपी

उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियां राजनीतिक लाभ के लिए सेना पर प्रश्वनचिन्ह खड़ा कर रहीं है। वहीं, भारत का युवा देश की सेना में सेवा के लिए सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार है। अग्निपथ योजना के तहत बड़ी संख्या में आवेदन आएं है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को अग्निपथ योजना के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद शीर्ष अदालत ने इस योजना से संबंधित सभी याचिकाओं को दिल्ली हाईकोर्ट में ट्रांसफर कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने उच्च न्यायालय को यह निर्देश जारी किए कि योजना को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर जल्द सुनवाई कर इनका जल्द निपटारा किया जाए।

इसे भी पढ़ें:  Hindenburg Adani Row पर विपक्ष के आरोपों पर अमित शाह का जवाब

 

Aaj Ki Khabren breaking news today India government news India politics news latest news India national headlines top news India

Join WhatsApp

Join Now