Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

समोह हत्या मामला: नहीं मिला युवक के शव का दूसरा हिस्सा, बोरे से निकले पशुओं के अवशेष

MURDER

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के समोह गांव में युवक का आधा कटा शव मिलने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एसपी ने जानकारी दी है कि दूसरे बोरे में शव का दूसरा हिस्सा नहीं पशुओं के अवशेष मिले है। मंडी की फॉरेंसिक टीम ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार समोह निवासी अंकित गत 13-14 जुलाई को कार लेकर घर से गया था। वह पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। अगले दिन उसने परिजनों को फोन करके बताया था कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बरोहा में है। वहां से वह घर आएगा। परिवार के सदस्य इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बाद में घर से कुछ दूरी पर उसकी कार खड़ी मिली थी। अंकित का पर्स व कुछ अन्य सामान भी कार में ही था। इस पर 19 जुलाई को परिजनों ने झंडूता थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को कुछ लोगों ने अंकित के घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में एक बोरी पड़ी हुई देखी, जिससे बदबू आ रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बोरी खोलकर देखने पर सभी स्तब्ध रह गए।

बोरी में एक युवक के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा था जो सड़ चुका था। अंकित के पिता ने टांग पर आइडेंटिफिकेशन मार्क के आधार पर उसकी शिनाख्त की। उसके कुछ देर बाद वहां से करीब 3 किलोमीटर बरोहा में वैसी ही एक अन्य बोरी से किसी के शरीर के कुछ अंग बरामद हुए। गल-सड़ जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो रही थी, लेकिन दोनों बोरियां एक जैसी होने के कारण पहले यही समझा गया कि ऊपरी हिस्सा भी अंकित के ही शरीर का था ।उसके काफी देर बाद बारीकी से जांच करने पर खुलासा हुआ कि वह किसी जानवर के शरीर का हिस्सा है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now