Prajasatta Side Scroll Menu

घुमारवीं में खैर के अवैध कटान मामले में वन विभाग ने बीओ और गार्ड सस्पेंड

सस्पेंड

सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं/
बिलासपुर वन विभाग के अन्तर्गत पड़ने वाले बदाघाट इलाके में वन विभाग ने अपने ही दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है| जानकारी के अनुसार आजकल घुमारवीं में खैर का कटान चला हुआ है जिसमें ठेकेदार लोगों की मलकीत भूमि से खेर खरीद रहे हैं|

लेकिन मंगलवार को बदाघाट के इलाके में किसी ने सरकारी भूमि से ही खैर के पेड़ों का अवैध कटान कर लिया तथा इनको नाले में छुपा दिया कुछ शरारती तत्वों ने ये काम इस लिए किया ताकी अच्छा पैसा कमाया जा सके|

लेकिन इस बात की खबरा बन विभाग के आला अधिकारियों को लगी और मौके पर आकर खैर की लकड़ी बरामद की गई| जिसमें 44पेडो का कटान अवैध रूप में हुआ था लकड़ी मिलने के बाद विभाग ने गार्ड व बीओ को सस्पेंड कर दिया है|

इसे भी पढ़ें:  स्वारघाट में खोला जाएगा विद्युत बोर्ड का उप-मण्डलः जय राम ठाकुर

उधर वनमडलाधिकरी बिलासपुर अवानी भूषण राय ने बताया है कि बदाघाट के हिममर में खैर का अवैध कटान हुआ है जिसमें विभाग ने 44 पेड बरामद किए हैं और ड्यूटी में कोताही बरतने के लिए बीओ और गार्ड को सस्पेंड कर दिया है तथा मामले की पुलिस रिपोर्ट घुमारवीं पुलिस थाना में की गई है

इसे भी पढ़ें:  रामलाल ठाकुर को इस्तीफा देने की जरूरत नहीं, पूर्व CM वीरभद्र के नाम पर धब्बा लगाने वाले दे इस्तीफा :- राजेश धर्माणी
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Bilaspur district news Bilaspur Himachal update Bilaspur HP news bilaspur latest news Bilaspur News bilaspur news today Bilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now