Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

समोह हत्या मामला: मिल गया युवक के शव का दूसरा हिस्सा,10 लोगों से पुलिस कर रही पूछताछ

MURDER

बिलासपुर|
बिलासपुर जिला के झंडूता उपमंडल के समोह गांव में युवक का आधा कटा शव मिलने के मामले में पुलिस ने जाँच को आगे बढ़ाते हुए 10 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। बिलासपुर पुलिस की तरफ से जारी एक प्रेस नोट के मध्यम से इस बारे में जानकारी दी गई है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार “पिछले कल थाना झंडूता में दर्ज हत्या के मामले में आज दिनांक 22.07.2022 को मृतक अंकित के शरीर का उपरी हिस्सा समोह गांव के पास चोइफाट घासनी में बोरी के अंदर बरामद हुआ है। मृतक के पिता ने शरीर के उपरी अंगों को अपने बेटे अंकित कुमार उम्र 19 साल के रुप में पहचान की है। जो मौका पर FSL टीम के द्वारा शरीर के ऊपरी अंगो का निरीक्षण करने पर मानव शरीर के अंग पाए तथा मौका का निरीक्षण FSL टीम द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला बिलासपुर की उपस्थिति में करवाया गया तथा नाश को FSL टीम द्वारा निरीक्षण करने के उपरांत नाश को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर भेजा जा रहा है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

शरीर विच्छेदन के पश्चात मौत का कारण और समय स्पष्ट होगा। अन्वेषण के लिए दो विशेष टीमों (SITs) का गठन किया गया है। अन्वेषण व पूछताछ का कार्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की अध्यक्षता में बनी टीम करेगी तथा कॉल डिटेल, CCTV कैमरा, डंप डाटा विश्लेषण व तकनीकी सहायता के लिए उपमंडल पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है। आज 10 ऐसे व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है जिनकी गतिविधियां संदिग्ध रही है।

बता दें कि समोह निवासी अंकित गत 13-14 जुलाई को कार लेकर घर से गया था। वह पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल में फाइनल ईयर का स्टूडेंट था। अगले दिन उसने परिजनों को फोन करके बताया था कि वह अपने कुछ दोस्तों के साथ बरोहा में है। वहां से वह घर आएगा। परिवार के सदस्य इंतजार करते रहे, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा। उसके बाद से उसका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा था।

बाद में घर से कुछ दूरी पर उसकी कार खड़ी मिली थी। अंकित का पर्स व कुछ अन्य सामान भी कार में ही था। इस पर 19 जुलाई को परिजनों ने झंडूता थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुरुवार को कुछ लोगों ने अंकित के घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों में एक बोरी पड़ी हुई देखी, जिससे बदबू आ रही थी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बोरी खोलकर देखने पर सभी स्तब्ध रह गए।

बोरी में एक युवक के शरीर का कमर से नीचे का हिस्सा था जो सड़ चुका था। अंकित के पिता ने टांग पर आइडेंटिफिकेशन मार्क के आधार पर उसकी शिनाख्त की। उसके कुछ देर बाद वहां से करीब 3 किलोमीटर बरोहा में वैसी ही एक अन्य बोरी से किसी के शरीर के कुछ अंग बरामद हुए। गल-सड़ जाने की वजह से उसकी पहचान नहीं हो रही थी, लेकिन दोनों बोरियां एक जैसी होने के कारण पहले यही समझा गया कि ऊपरी हिस्सा भी अंकित के ही शरीर का था। उसके काफी देर बाद बारीकी से जांच करने पर खुलासा हुआ कि वह किसी जानवर के शरीर का हिस्सा है। लेकिन शुक्रवार को पुलिस से जानकारी मिली की शरीर का उपरी भाग भी मिल गया है।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now