Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सोनिया को ED द्वारा दूसरी बार बुलाने पर कांग्रेस का विरोध, राहुल समेत पार्टी के कई सांसद हिरासत में

Published on: 26 July 2022
सोनिया को ED द्वारा दूसरी बार बुलाने पर कांग्रेस का विरोध, राहुल समेत पार्टी के कई सांसद हिरासत में -विरोध-प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए राहुल गांधी, बोले - "देश में पुलिस राज, मोदी जी राजा..."

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा दूसरी बार पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है। इस क्रम में पार्टी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने राज घाट पर ‘सत्याग्रह’ करने की अनुमति की मांग की थी, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसे ठुकरा दिया, जिसके बाद अब राज घाट पर भी धारा 144 लागू कर दी है।

वहीँ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को आज उस समय हिरासत में ले लिया गया जब वह एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे थे और सड़क पर बैठ गए थे वहीं आज उनकी मां सोनिया गांधी से प्रवर्तन निदेशालय पूछताछ कर रहा है। कीमतों में वृद्धि से लेकर, जीएसटी और केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग समेत कई मुद्दों को लेकर वह प्रदर्शन कर रहे थे और कई पुलिसकर्मियों से घिरे थे।

लगभग 30 मिनट तक चले गतिरोध के बाद कांग्रेस सांसद को हिरासत में लेकर उसी बस में बिठा दिया गया, जिसमें अन्य सांसदों को पहले ही हिरासत में लिया गया था। राहुल गांधी ने हिरासत से पहले कहा कि भारत में पुलिस का राज है। (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) मोदी एक राजा है।

वहीं दूसरी तरफ नेशनल हेराल्ड मामले में उनकी मां और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को दूसरे दौर की पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय बुलाया गया था। सोनिया गांधी के साथ उनकी बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी जांच एजेंसी के कार्यालय गईं। संसद में विरोध प्रदर्शन में शामिल होने से पहले राहुल गांधी भी वहां गए थे।

उधर, पूरे मॉनसून सत्र के लिए पार्टी के चार सांसदों को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद कांग्रेस सांसद संसद में विपक्ष को “चुप” करने का विरोध कर रहे थे। राष्ट्रपति भवन की ओर मार्च करने की योजना बनाने वाले सांसदों को विजय चौक चौराहे पर रोक दिया गया।

राज्यसभा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हम पुलिस के नियमों के मुताबिक ही विरोध कर रहे हैं। यह सब पीएम मोदी और अमित शाह द्वारा विपक्ष को पूरी तरह से नष्ट करने और हमारी आवाज दबाने की साजिश है.हम डरेंगे नहीं, हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी को ईडी द्वारा तलब करने के विरोध में कांग्रेस के मार्च के दौरान रंजीत रंजन, केसी वेणुगोपाल, मनिकम टैगोर, इमरान प्रतापगढ़ी, के सुरेश और अन्य जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now