Prajasatta Side Scroll Menu
दीपावली 2026 बधाई सन्देश
IEC University Bahra University - Shimla Hills

निदेशक परिवहन कार्यालय में 60 कर्मचारियों और अन्य लोगों को लगी कोरोना बूस्टर डोज़

निदेशक परिवहन कार्यालय में 60 कर्मचारियों और अन्य लोगों को लगी कोरोना बूस्टर डोज़

शिमला|
देशभर में कोरोना वैक्सीन की अब तक 200 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। वहीं पूरे देश में कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज फ्री लगाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश में भी 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क प्रीकाशन (बूस्टर) डोज लगाई जा रही। हिमाचल स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्रदेश के सरकारी अस्पतालों और विशेष वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में निदेशक परिवहन कार्यालय शिमला में 60 कर्मचारियों और अन्य लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

गौरतलब है कि कोरोना के खिलाफ वैक्सीन से बनी इम्युनिटी कुछ महीनों बाद कम होने लगती है. ऐसे में वैक्सीन की बूस्टर डोज जरूरी है। इसके अलावा कोरोना के नए ओमिक्रॉन वैरिएंट ने इसकी जरूरत और बढ़ा दी है

बता दें कि देश भर में कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज या प्रिकॉशन डोज लगाई जा रही है। शुरुआत में तीसरी डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थकेयर वर्कर्स के अलावा 60 साल से ऊपर के लोगों को भी लगाई जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक, तीसरी डोज में वही वैक्सीन दी जाएगी, जिसकी पहली दो डोज लगी होगी। यानी, अगर पहली दो डोज कोविशील्ड की लगी है तो तीसरी डोज भी कोविशील्ड की ही लगेगी. इसी तरह अगर पहली दो डोज कोवैक्सीन (Covaxin) की लगी थी तो तीसरी डोज भी कोवैक्सीन की ही दी जाएगी

Shimla HP newsShimla latest updateShimla Local NewsShimla News TodayShimla tourism newsShimla Weather Update

Join WhatsApp

Join Now