Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा: पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़ी गई 109.800 Kg चरस को जलाकर किया नष्ट

चंबा: पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़ी गई 109.800 Kg चरस को जलाकर किया नष्ट

चंबा|
चंबा पुलिस ने विभिन्न मामलों में पकड़ी गई 109.800 किलोग्राम चरस को जलाकर किया नष्ट किया।
शुक्रवार को चंबा पुलिस ने 109 किलोग्राम चरस की इस खेप को डीआईजी कांगड़ा के समक्ष ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में जला कर इसे नष्ट किया गया। यह चरस पुलिस थाना चंबा में 12 जनवरी 2009 को दर्ज एक मामले के तहत पकड़ा गया था।

शुक्रवार को उप महानिदेशक उत्तराखंड सुश्री सुमेधा द्विवेदी की उपस्थिति में पुलिस लाइन चंबा परिसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पकड़ी गई चरस को आग के हवाले किया गया। इस मौके पर एसपी चंबा अभिषेक यादव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा, पुलिस सदर थाना प्रभारी सहित अन्य मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें:  Chamba News, अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित

बता दे कि वर्ष 2009 में सदर पुलिस थाना चंबा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया गया था जिसमें 4 लोगों के कब्जे से 109.800किलोग्राम चरस पकड़ने पकड़ी गई थी। जिला चंबा में यह अब तक की सबसे अधिक मात्रा में चरस पकड़ने का रिकॉर्ड है। 12 जनवरी 2000 को दर्ज इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के लिए यह बहुत बड़ी सफलता थी। यही नहीं पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें सभी को सजा दिलाने में कामयाबी हासिल की।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now