Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के नाम से शातिर ने बनाई फेक वट्सएप प्रोफाइल, पैसे की कर रहा मांग

Published on: 5 August 2022
fraud, Solan News

कुल्लू|
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग के नाम से किसी शातिर व्यक्ति ने 8667894275 मोबइल नं. से फेक वट्सएप प्रोफाइल बनाई है। इस प्रोफाइल के माध्यम से उक्त व्यक्ति विभिन्न लोगों को वट्सएप कॉल कर धनराशि की मांग कर रहा है। इसके अलावा अमेजन गिफ्ट कार्ड का लालच भी शातिर द्वारा दिया जा रहा है।

उपायुक्त कुल्लू ने जानकारी देते हुए कहा कि व्यक्ति विभिन्न लोगों को वट्सएप कॉल कर पैसे की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि उक्त नंबर से यदि वट्सएप कॉल प्राप्त होती है तो इस व्यक्ति के झांसे में न आएं।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now