Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का दावा: हिमाचल में 6.30 लाख से पार हुई आप की सदस्‍यता

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष का दावा: हिमाचल में 6.30 लाख से पार हुई आप की सदस्‍यता

शिमला ब्यूरो|
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनाव इसी वर्ष के अंत में होने वाले हैं, और चुनावों से पूर्व राजनीति दल अपना कुनबा बढ़ाने में जुटे हुए हैं। वहीँ हिमाचल में पहली बार एंट्री ले रही आम आदमी पार्टी भी लगातार अपना संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है। जिसके चलते प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही मुसीबतें खड़ी होती दिखाई दे रही हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जहां प्रबुद्ध बुजुर्ग थिंक टैंक के रूप में जुड़ रहे हैं तो वहीं युवाओं का समर्थन भी बढ़-चढ़कर देखने को मिलने लगा है। अलाम यह है कि प्रदेश में पार्टी की सदस्यता 6.30 लाख पार हो गई है।

शिमला में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में पार्टी की हो सदस्यता 6.30 लाख पार हो गई है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करेगी और पूरे दमखम के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार निशाना साधते हुए महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

सुरजीत ठाकुर ने कहा महंगाई के खिलाफ आंदोलन तेज होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी की पहुंच से थाली काफी दूर हो गई है। उज्जवला गैस योजना के बावजूद महिलाएं सिलेंडर नहीं खरीद पा रही हैं, क्योंकि यह बहुत महंगा हो गया है। महिलाओं को मजबूरी में लकड़ी का इस्तेमाल कर धुआं फांकना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार रैलियों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स की भागीदारी सुनिश्चित कर इन कर्मियों का पार्टी कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल कर रही है।

सुरजीत ठाकुर ने कहा यह सरकार गरीब विरोधी सरकार है। महंगाई के कारण आटा, दाल, चावल, दही सब गरीब की थाली से कम होता जा रहा है। आप अध्यक्ष ने जयराम सरकार को चेतावनी दी कि यदि महंगाई पर जल्द कोई निर्णय नहीं लिया तो पार्टी सड़क पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा में कोई अंतर नहीं है। उनकी नीतियां एक जैसी हैं दोनों ही दल जनता को गुमराह कर सत्ता प्राप्त करते रहे हैं।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now