Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

देश के नए CJI होंगे यूयू ललित, केंद्र सरकार ने नाम पर लगाई मुहर

देश के नए CJI होंगे यूयू ललित, केंद्र सरकार ने नाम पर लगाई मुहर

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
जस्टिस यूयू ललित देश के नए मुख्य न्यायाधीश होंगे। बुधवार को सीजेआई के तौर पर उनके नाम की औपरचारिक घोषणा की गई। ललित देश के 49वें सीजेआई होंगे। बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने देश के अगले मुख्य न्यायाधीश के लिए जस्टिस यूयू ललित के नाम की कानून मंत्रालय को सिफारिश की थी। इससे पहले कानून मंत्री ने सीजेआई रमना को चिट्ठी लिखकर पूछा था कि उनका उत्तराधिकारी कौन है।

सीजेआई रमना 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। जस्टिस ललित 27 अगस्त को 49वें सीजेआई के रूप में शपथ लेंगे। उनका कार्यकाल महज 74 दिनों का होगा। सीजेआई के रूप में जस्टिस ललित उस कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे, जिसमें जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस कौल, जस्टिस नज़ीर और जस्टिस इंदिरा बनर्जी शामिल होंगे।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

जस्टिस बनर्जी के 23 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के साथ ही जस्टिस के एम जोसेफ कॉलेजियम में प्रवेश करेंगे। जस्टिस ललित 8 नवंबर को सीजेआई के रूप में सेवानिवृत्त होंगे। इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़ 50 वें सीजेआई के तौर पर नियुक्त होंगे।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now