Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में बादल फटा, मकान पर लैंडस्लाइड, नानी और दोहती की मौत

Published on: 11 August 2022
Bilaspur News, Chamba News, dead body, Una News, Bilaspur News Shimla News, Kullu News, Solan News, Mandi News Kangra News himachal news, Sirmour News:

कुल्लू|
कुल्लू जिले में एक बार फिर से बादल फटा है। यहां पर कुल्लू के आनी में एक पर लैंडस्लाइड हुआ। घटना में 60 साल की बुजुर्ग और 16 साल की नाबालिग लड़की की मौत हो गई है। दोनों के शवों को मलबे से निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के आनी के खदेड़ गांव की यह घटना है। जीपी शील नामक जगह आनी के चौवाई इलाके में आती है। यहां पर यह घटना पेश आई है। एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने घटना की पुष्टि है। लैंडस्लाइड के दौरान नानी और दोहती घर में सो रही थी

वहीँ आनी में के अन्य क्षेत्रों में भारी बारिश ज्यादा नुकसान हुआ है। यहां बादल फटने से आनी के देऊठी (गुगरा) में पुल के साथ लगते 10 शेड नाले में बह गए हैं। इसके अलावा, तीन गाड़ियां भी बही हैं। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। लगातार बारिश से आनी के ओल्ड बस स्टैंड और ड्यूथी पंचायत घर को खतरा पैदा हो गया है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now