Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

तेज बारिश के चलते जिला प्रशासन ने मणिमहेश यात्रा 4 दिनों के लिए लगाई रोक

मणिमहेश में 3 लोगों के शव बरामद, एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला

चंबा|
चंबा के भरमौर मे हो रही मणिमहेश यात्रा को जिला प्रशासन ने बंद कर दिया है। इस बात की जानकारी उपायुक्त चंबा DC राणा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि वैसे तो अधिकारिक तौर पर मणिमहेश की यात्रा 19 सितंबर से 2 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को निर्धारित समय में ही यात्रा करनी चाहिए।

लेकिन कुछ श्रद्धालु अभी से यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा आजकल भारी बारिश हो रही है,और जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में यात्रा करना जोखिम भरा हो सकता है। उन्होंने कहा कि वीरवार सुबह प्रंघाला नाले और आला नाले में बादल फटने का समाचार है। जिस कारण रोड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है,यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए भी बिल्कुल बंद हो गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि नजर रखते हुए प्रशासन ने आगामी 4 दिनों के लिए मणिमहेश यात्रा पर पाबंदी लगा दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि 4 दिन बाद अगर आगे मौसम ठीक रहेगा,तब ही श्रद्धालुओं को आगे जाने दिया जाएगा। उन्होंने मणिमहेश जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं को भी सख्त आदेश दिए हैं,कि वह यात्रा न करें। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वह 19 तारीख तक अपनी यात्रा टाल दें।

हेली टैक्सी सेवा 12 तारीख से शुरू हो रही है। अगर हेली टैक्सी में श्रद्धालु मणिमहेश में जाना चाहते हैं तो उसमें जा सकते हैं।उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु यात्रा के लिए आएं, वह अपना पंजीकरण करवा कर ही आएं। 19 अगस्त से 2 सितंबर तक जिन श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण करवाया होगा।उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now