साइड स्क्रोल मेनू
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)

अलर्ट: ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से पंडोह डैम के सभी गेट खोले, नदी के समीप नहीं जाने की एडवाइजरी जारी

अलर्ट: ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से पंडोह डैम के सभी गेट खोले, नदी के समीप नहीं जाने की एडवाइजरी जारी....
Preferred_source_publisher_button.width-500.format-webp

मंडी|
हिमाचल में बीते 24 घंटे से जारी भारी बारिश के बाद ब्यास नदी का जल स्तर बहुत बढ़ गया। इसके खतरे को भांपते हुए भाखड़ा बांध बोर्ड प्रबंधन ने पंडोह डैम से पानी छोड़ने का निर्णय लिया है। बीबीएमबी ने गुरुवार दोपहर से ही पानी की फ्लशिंग शुरू कर दी है जो शुक्रवार शाम छह बजे तक जारी रहेगी। बीबीएमबी प्रबंधन ने लोगों से ब्यास नदी के समीप नहीं जाने की एडवाइजरी दी गई है।

इसके अलावा पंजाब के लोगों से भी अलर्ट रहने की अपील की गई है क्योंकि ब्यास का पानी हिमाचल से सीधे पंजाब जाता है। बीबीएमबी के एक्सईएन राजेश हांडा ने बताया की ब्यास का जलस्तर बढ़ने की वजह से पानी छोड़ने का निर्णय लिया गया है।उन्होंने बताया कि पानी की फ्लशिंग कल शाम तक जारी रहेगा। इस बारे जिला प्रशासन को भी सूचित कर दिया गया है।

बता दें कि पंडोह डैम के सभी गेट खोल दिए गए हैं। इसके बाद यहां बिजली उत्पादन भी बंद कर दिया गया है। बारिश से पहले डैम का जलस्तर 23000 क्यूसिक था, जो अब बढ़कर 55000 क्यूसिक हो गया। जितना पानी का क्यूसेक फ्लो पीछे से आ रहा है उतना की क्यूसेक फ्लो पानी डैम से आगे छोड़ा जा रहा है। इस समय डेम की झील का जलस्तर 2923 फीट है जो की खतरे की लाइन से नीचे है।

इसे भी पढ़ें:  अपनी प्रतिज्ञा से पलटे कौल सिंह, बोले- मेरी बात चुनावी जुमला थी, नहीं लूंगा संन्यास

Join WhatsApp

Join Now