Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अग्निहोत्री बोले-भर्ती नीलाम करने के इतिहास में लिखा जाएगा जयराम का नाम

मुकेश अग्निहोत्री

प्रजासत्ता |
हिमाचल कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय कुल्लू के ढालपुर मैदान में आजादी की गौरव यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया। इस गौरव यात्रा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश में चुनावी शंखनाद कर दिया है। इस मौके पर नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार पर घेराबंदी कर भाजपा सरकार को मोर्चे पर घेरने का प्रयास किया।

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने इस मौके पर जयराम सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि इस सरकार का नाम भर्ती नीलाम करने के लिए इतिहास में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से जयराम सरकार के कार्यकाल में भर्तियों को नीलाम किया गया, उसके लिए जयराम सरकार को आने वाले समय में जाना जाएगा, जिस तरह से पुलिस भर्ती का पेपर लीक किया गया। और कई विभागों में चोर दरवाजे से भर्तियां की गई। पब्लिक सर्विस कमीशन के तहत सिर्फ चंद भर्तियां ही की गई।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Tourism Update: पर्यटकों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है मनाली

उन्होंने कहा है कि जयराम सरकार के अब जाने के दिन आ गए हैं। बीते 5 सालों में तेल राशन सब महंगा कर दिया, लेकिन अब जब सरकार को जाने का एहसास हुआ तो अब चुनावी घोषणा कर महंगाई पर नियंत्रण करने की नाकाम कोशिश की जा रही है। अग्निहोत्री ने यह भी कहा है कि इस सरकार ने सरकारी विभाग के अधिकारियों को पार्टी के इवेंट मैनेजर बना कर रखा है।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कांग्रेश के शीर्ष नेता शामिल हुए जिसमें कांग्रेस पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सुखविंदर सिंह सुक्खू, रामलाल ठाकुर, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह शामिल रहे।

इसे भी पढ़ें:  शाख पर्व में थबोली गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now