Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कल से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा दूध, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

कल से 2 रुपये लीटर महंगा मिलेगा दूध, अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दाम

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क|
देश की सबसे बड़ी दूध डेयरी अमूल ने दूध की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बुधवार से अमूल के दूध दो रुपये लीटर महंगे हो जाएंगे। मदर डेयरी ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें बुधवार से लागू हो जाएंगी इससे पहले मदर डेयरी ने 6 मार्च को दूध की कीमतों में दो रुपये लीटर का इजाफा किया था। बता दें कि मदर डेयरी के फुल क्रीम आज भर 59 रुपये लीटर मिलेगा। कल से ये बढ़ी हुई 2 रुपये कीमतों के साथ 61 रुपये लीटर पर ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। वहीं, टोंड दूध 51 रुपये लीटर मिलेगा, जबकि काउ मिल्क 53 रुपये लीटर मिलेगा।

बता दें, इससे पहले अमूल कंपनी ने 1 मार्च 2022 को भी दूध की कीमतों में 2 रुपये लीटर की बढ़ोतरी की थी। उस समय कंपनी ने महंगे ट्रांसपोर्टेशन का हवाला दिया था। कंपनी का कहना था कि महंगे पेट्रोल-डीजल की वजह से दूध के दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं। सरकार ने पिछले महीने से दूध के प्रोडक्ट पर 5 फीसदी जीएसटी लगा दिया है. इस वजह से दही-लस्सी कीमतों में पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। अब बढ़ी हुई दूध की पहले ही बढ़ोतरी हो चुकी है। अब बढ़ी हुई दूध की कीमतों आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ाएंगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now