Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

राजधानी शिमला में देह व्यापार का भंड़ाफोड़, 3 युवतियों रेस्क्यू, 4 युवक गिरफ्तार

Published on: 19 August 2022
Sex Racket Busted, Sex Racket News

प्रजासत्ता ब्यूरो|
राजधानी शिमला में सेक्ट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने इस मामले में तीन युवतियों को रेस्क्यू और 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी आसपड़ोस के राज्यों से हैं। दरअसल, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक निजी होटल में अवैध रूप से देह व्यापार का धंधा चला हुआ है।

इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्ट रोड स्थित निजी होटल में गुरुवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने यहां से 3 लड़कियों को पकड़ा। ये लड़कियां बाहरी राज्य की है और शिमला में देह व्यापार करने के लिए लाई गई थी। पुलिस ने इनके साथ 4 युवक जिनमें राम बालक गांव गौना खेरा कन्नौज यूपी, मनीष कुमार निवासी डोडेवाला तहसील अवोहर जिला फाजिल्का पंजाब, राजवीर जिला गंगानगर राजस्थान और विक्रम को गिरफ्तार किया है।

मामले की जांच एसएचओ सदर संदीप चौधरी कर रहे हैं। इसमें कुल 7 लड़की व युवक को पकड़ा है। पुलिस इन्हें आज कोर्ट में पेश करेगी पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। होटल में यह धंधा कब से चल रहा था इसका भी पता लगाया जा रहा है। मामले को लेकर जांच जारी है। फिलहाल, पुलिस ने थाना सदर में धारा-4 देह व्यापार रोकथाम अधिनियम और धारा-370 भारतीय दंड संहिता के तहत केस दर्ज किया है।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now