Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

मनाली में थार और ट्रक में भिड़ंत, टूरिस्ट दंपति की मौत

मनाली में थार और ट्रक में भिड़ंत, टूरिस्ट दंपति की मौत

मनाली|
कुल्लू जिला के मनाली में दर्दनाक हादसा हुआ है। चंडीगढ़ मनाली नेशनल हाईवे पर एक ट्रक और थार गाड़ी में टक्कर में युवा दंपति की मौत हो गई है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। आरोपी ट्रक ड्राइवर मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल, पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आरोपी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश का यह युवा दंपत्ति थार गाड़ी में मनाली जा रहा था। इस दौरान मनाली के 17मील के पास हाईवे पर उनकी गाड़ी और ट्रक में भिड़ंत हो गई। दोनों युवक और युवती मनाली घूमने जा रहे थे। मृतकों की पहचान रोहित कोशिक (23) पुत्र आनंद कोशिक R/O89 ककसरी जिला ललितपुर उतर प्रदेश तथा युवती की पहचान मानसी (23) पत्नी रोहित कोशिक के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की शुरू कर दी है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

डीसपी मनाली हेमराज वर्मा ने ने बताया कि 17 मील के पास हादसा हुआ है। दो लोगों की मौत हुई है। यूपी के ये दोनों टूरिस्ट थे। ट्रक चालक की तलाश पुलिस कर रही है। हादसे कारणों की जांच की जा रही है।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now