Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्लू में 25 अगस्त को होगा ” मुख्यमंत्री की एक शाम कर्मचारियों के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन

jai ram thakur

कुल्लू|
-जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अथक प्रयासों को मिली कामयाबी ,मुख्यमंत्री ने भरी कुल्लू के कार्यक्रम को हामी, जिले का कर्मचारी वर्ग उत्साहित

आखिरकार जिला अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ को मुख्यमंत्री की एक शाम कुल्लू के कर्मचारियों के नाम कार्यक्रम के लिए 25 अगस्त का वक्त मिल गया। जिला के प्रधान आशु गोयल ने ये जानकारी देते हुए बताया कि पहली बार जिला स्तर पर कर्मचारियों का एक महासम्मेलन होने जा रहा है जिसमे की जिला कुल्लू के प्रत्येक वर्ग का कर्मचारी भाग लेगा और इसके मुख्यातिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर होंगे। 25 अगस्त को शाम 4 बजे मोहल के स्माइल रिजॉर्ट में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जहां इस तरह का मंच जिला के कर्मचारियों और सरकार के मुखिया के बीच सीधे तौर पर अपनी मांगों को रखने का माध्यम बनेगा

Kullu Dussehra 2026 Celebration

वहीं दूसरी ओर सरकार और कर्मचारियों के बीच नए रिश्ते की शुरुवात करेगा। आशु गोयल ने बताया कि कार्यक्रम को यथार्थ रूप देने के लिए जिला महासंघ ने रूपरेखा के अनुरूप कार्य शुरू कर दिया है और ये कार्यक्रम अपने आप में ऐतिहासिक होगा जिसके लिए जिला का कर्मचारी वर्ग काफी उत्साहित है। जिलाभर से इस कार्यक्रम के लिए विभिन्न विभागों से लगभग 5000 से 6000 कर्मचारी जुटेंगे। आज से पहले जिला स्तर पर कभी ऐसा कार्यक्रम नहीं हुआ है और पहली बार जिला कुल्लू को ऐसा मौका मिला है इस कारण से इसके आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए कोई कसर नहीं रखी जायेगी।

आशु गोयल ने जिला के सभी कर्मचारियों से आह्वान किया है की एकजुटता के साथ 25 अगस्त को अपनी मांगों के समर्थन के लिए आगे आएं ताकि चुनावों से पहले कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों का सरकार के साथ बैठ कर निपटारा करवाया जा सके। इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, प्रदेश कर्मचारी कल्याण बोर्ड और पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष घनश्याम शर्मा,अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर और महामंत्री राजेश शर्मा के साथ राज्य कार्यकारिणी और अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे ।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now