Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा के कैंथली डूघली मार्ग पर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

accedent

चंबा|
चंबा के चुराह के उपमंडल कैंथली डूघली मार्ग पर डांड़ के पास रविवार देर शाम को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार से संबंध रखने वाले चार लोगों की मौत हो गई। सड़क हादसे में मृतकों की पहचान तिलक राज (46),अंबिका( 42) ,अतुल (18 ),साक्षी( 16) के टूर पर हुई है।

जानकारी के अनुसार यह सभी परिवार के लोग एक वैगनआर गाड़ी में जा रहे थे,कि अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया।और गाड़ी खाई में गिर गई।जैसे ही गाड़ी खाई में गिरी लोगों ने तुरंत रहते बचाव कार्य शुरू कर दिया,और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में ले लिया।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मृतक तिलक राज भारतीय डाक विभाग में कार्यरत था। रविवार को जब वह परिवार के साथ अपने घर लौट रहा था,तो पूरा परिवार हादसे का शिकार हो गया। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने कहा कि शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, और मामले की छानबीन कर रही है।

Aaj Ki KhabrenChamba district newsChamba Himachal updateChamba HP newsChamba latest newsChamba NewsChamba News TodayChamba samachar

Join WhatsApp

Join Now