Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

Kullu News:अटल टनल के निर्माण से देश की सुरक्षा होगी और मजबूत

प्रधानमंत्री का मनाली में होगा पारम्परिक तरीके से स्वागतः मुख्यमंत्री

प्रजासत्ता|
Kullu News: प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दृष्टिगत आज मनाली में कुल्लू जिला के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग के निर्माण से देश की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी, जिससे वर्षभर इस महत्वपूर्ण सीमावर्ती क्षेत्र में आवागमन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान उनका पारम्परिक तरीके से स्वागत किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी मानव संचालन प्रक्रियाओं का ध्यान रखा जाए और इस संबंध में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाए।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां लोग प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़े हों, वहां पर भी सामाजिक दूरी बनाई रखी जाए और ज्यादा भीड़ एक स्थान पर न हो पाए। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के मद्देनजर आवश्यक एंबुलेंस का भी प्रबंध रखें तथा आइसोलेशन के लिए आवश्यक व्यवस्था बनाए रखें।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन को प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों पर वीडियो स्क्रीनें लगाई जाएंगी, जहां से लोग सजीव कार्यक्रम देख सकेंगे।

इस अवसर पर शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि अटल टनल रोहतांग का आरम्भ होना कुल्लू तथा लाहौल-स्पीति जिला के निवासियों के लिए ऐतिहासिक घटना है। उन्होंने कहा कि टनल के निर्माण से पूरे क्षेत्र में आर्थिक विकास की अनेक गतिविधियों का सूत्रपात होगा और विकास की गति तीव्र होगी।

इस अवसर पर बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, उपायुक्त डाॅ. रिचा वर्मा, पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह, अटल टनल रोहतांग के मुख्य अभियंता सीमा सड़क संगठन केपी पुरूसोथनम, उपाध्यक्ष प्रदेश भाजपा धनेश्वरी ठाकुर और जिला भाजपा अध्यक्ष भीमसेन भी उपस्थित थे।

Aaj Ki KhabrenKullu district updateKullu HP newsKullu latest newsKullu Manali NewsKULLU NEWSKullu news todayKullu samachar

Join WhatsApp

Join Now