Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही का आज पहला लाइव प्रसारण

सुप्रीम कोर्ट, Himachal News,

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
देश की सर्वोच्च अदालत में होने वाली सुनवाइयों का शुक्रवार से लाइव प्रसारण शुरू किया जाएगा। बता दें कि उच्चतम न्यायलय ने ही तीन वर्ष पहले इस संबंध में निर्देश जारी किए थे। यह प्रसारण शुरू में तीन वरिष्ठ कोर्ट 1, 2 और 3 से किया जाएगा। बाद में उसे अन्य कोर्ट रूमों में विस्तारित किया जाएगा। कोर्ट नंबर 1 मुख्य न्यायाधीश की अदालत है।


शीर्ष अदालत की वेबसाइट पर अपलोड किए गए एक नोटिस में कहा गया है कि औपचारिक पीठ की कार्यवाही, जो भारत के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना को अलविदा कहेगी, एक वेबकास्ट पोर्टल के माध्यम से लाइव-स्ट्रीम की जाएगी। यह पहली बार होगा जब शीर्ष अदालत अपनी कार्यवाही का सीधा प्रसारण करेगी।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि क्या यह अब एक नियमित सुविधा होगी या औपचारिक पीठ की कार्यवाही का प्रसारण एक पायलट परियोजना के रूप में किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में, देश में छह उच्च न्यायालय- गुजरात, उड़ीसा, कर्नाटक, झारखंड, पटना और मध्य प्रदेश, यू ट्यूब पर अपने स्वयं के चैनलों के माध्यम से अपनी कार्यवाही को लाइव-स्ट्रीम करते हैं।

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में आदेश दिया था कि सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाहियों की लाइव स्ट्रीमिंग की जाए। इसके लिए अटॉर्नी जनरल ऑफ इंडिया को मामला भेजा गया और नियम बनाने के लिए आग्रह किया गया था। अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने 2018 में ही नियम बनाकर कोर्ट को दे दिए थे, लेकिन इसके बाद यह मामला आगे नहीं बढ़ा। मार्च 2020 में कोरोना महामारी ने दस्तक दी और लॉकडाउन हो गया तो उसके बाद यह मामला और परवान चढ़ा और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के जरिये सुनवाई होने का रास्ता खुला। सर्वोच्च अदालत के हर कोर्ट रूम में सिस्टम लगाया गया। दो साल यह व्यवस्था जारी रहने के कारण अब देश की हर अदालत में वीसी की सुविधा मौजूद है।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now