Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: चिंतपूर्णी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्‍त

Published on: 26 August 2022
ऊना: चिंतपूर्णी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्‍त

ऊना|
जिला ऊना के अम्‍ब में श्रद्धालुओं से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्‍त हो गई। हादसे में 11 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि बस में कुल 34 लोग सवार बताए जा रहे हैं।
हादसे में घायल हुए लोग मध्‍य प्रदेश के मंसौर जिला के विभिन्‍न गांवों के रहने वाले हैं। ये श्रद्धालु चिंतपूर्णी माता मंदिर से माथा टेक कर वापस मध्य प्रदेश जा रहे थे

घायलों को सिविल अस्‍पताल अम्‍ब में उपचाराधीन किया गया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर के वक्‍त मुबारिकपुर में यह हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी बस ऊतराई पर सड़क के बीच ही पलट गई। बताया जा रहा है बस की ब्रेक नहीं लगी और अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के दौरान बस में सवार लोगों में चीखो पुकार मच गई। यात्री बुरी तरह से सहम गए।

मध्‍य प्रदेश के मंसौर जिला के विभिन्‍न गांवों से आए सभी श्रद्धालु इससे पहले कांगड़ा जिला के विभिन्‍न शक्तिपीठों के दर्शन करने गए थे। सभी मंदिरों में माथा टेकने के बाद जब ये वापस घर लौट रहे थे तो यह हादसा हो गया। प्रशासन व पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए व राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस जांच कर रही है। एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने हादसे की पुष्टि की है।

Una district newsUna Himachal updateUna HP newsUna latest newsuna newsuna news TodayUna samachar

Join WhatsApp

Join Now