Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा जिला में ड्राइविंग टेस्ट व वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी

ड्राइविंग टेस्ट

चम्बा|
क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण चम्बा द्वारा सितंबर माह में आयोजित होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहनों की पासिंग का शैड्यूल जारी कर दिया गया है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी चम्बा ओंकार सिंह ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के शैड्यूल के अनुसार 20 सितंबर को आरटीओ चम्बा कार्यालय में आवेदन करने वालों के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे।

वहीं, 6 सितंबर को आरएलए चम्बा के आवेदनकर्ताओं के लिए ड्राइविंग टेस्ट आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त 5 सितंबर को आरएलए डलहौजी के आवेदनकर्ताओं के लिए बौंखरी मोड़ बनीखेत, 19 सितंबर को आरएलए चुवाड़ी, 22 सितंबर को आरएलए तीसा, 23 सितंबर को सलूणी तथा 8 सितंबर को आरएलए भरमौर के आवेदनकर्ताओं के ड्राइविंग टेस्ट लिए जाएंगे। वहीं, वाहनों की पासिंग 7 व 21 सितंबर को चम्बा, 5 सितंबर को बौंखरी मोड़ बनीखेत और 19 सितंबर को चुवाड़ी में की जाएगी।

इसे भी पढ़ें:  चंबा: बसों में 50 प्रतिशत क्षमता से अधिक सवारियां बिठाई तो होगी कार्रवाई :- ओंकार

पासिंग व ड्राइविंग टेस्ट के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए हर एहतियात सुनिश्चित किए जाएंगे। बिना मास्क व हैंड सैनिटाइजर के किसी को भी प्रवेश की अनुमति प्रदान नहीं होगी। आवेदकों की वैक्सीनेशन अनिवार्य है। यात्री व्यवसायिक वाहनों व स्कूल के वाहनों की पासिंग के लिए आने से पूर्व वीएलटीडी सिस्टम और पैनिक बटन सुचारू रूप से क्रियाशील होने चाहिए। साथ ही सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट होना भी अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि मौसम व किसी अन्य कारण के चलते उक्त शैड्यूल में बदलाव संभव है, इसलिए आवेदनकर्ता निर्धारित तिथि से पूर्व संबंधित कार्यालय में संपर्क करें।

इसे भी पढ़ें:  चरस तस्कर को 10 वर्ष का कठोर कारावास, 1 लाख रुपए जुर्माना

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now