Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

शर्मसार: कार में लिफ्ट देकर स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील बातें और छेड़छाड़

शर्मसार: कार में लिफ्ट देकर स्कूल प्रिंसिपल ने नाबालिग छात्रा से की अश्लील बातें और छेड़छाड़

प्रजासत्ता |
देवभूमि हिमाचल में गुरू शिष्य के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है । इस घटना से पूरा शिक्षा जगत अपने आप पर शर्म महसूस कर रहा है। प्रधानाचार्य जैसे पद पर बैठे एक शिक्षक को बच्चों को अच्छी शिक्षा देकर जागरूक करना चाहिए था। लेकिन हैरानी की बात है कि वह बड़ी ही बेशर्मी से एक नाबालिग छात्रा को अपनी हवस भरी नज़रों से देखते हुए, अश्लील हरकतें करता नजर आ रहा है। शिक्षक ही जब भक्षक बन जाए तो समाज में क्या संदेश जाएगा। मामला जिला किन्नौर के निचार उपमंडल के तहत भावानगर का है।

जानकारी के अनुसार किन्नौर जिला के भावानगर में प्रोजेक्ट स्कूल की एक नाबालिग छात्रा ने भावानगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि शुक्रवार शाम को जब वह स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर जा रही थी। तब रास्ते में उसी के स्कूल के प्रिंसिपल ने उसे अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी। प्रिंसिपल ने गाड़ी में ही उससे छेड़छाड़ तथा अश्लील हरकतें भी की।
आरोपी से जुड़ी हुई कुछ वीडियो भी सामने आई हैं, जिनमें वह नाबालिग से छेड़छाड़ करता हुआ दिख रहा है।

इसे भी पढ़ें:  बिलासपुर में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने ब्लैकलिस्ट गाड़ियों को कब्जे में लिया , 1000 लग्जरी गाड़ियों के फर्जीवाड़े से मचा हड़कंप

हालांकि छात्रा ने मुस्तैदी दिखाते हुए इसका वीडियो बना लिया जिसकी वजह से आरोपी की करतूत सबके सामने आ गई। वीडियो में दिख रहा है कि प्रिंसिपल छात्रा से अश्लील बातें और छेड़छाड़ कर रहा है। इस दौरान वह छात्रा से जबरदस्ती करने की भी कोशिश करता है। लेकिन छात्रा इस सबका विरोध करती है और कहती है कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है, प्रिंसिपल क्या कह रहे हैं।

पीड़ित छात्रा ने यह सारा घटनाक्रम घर में अपनी बहन के साथ बताया तथा इसकी शिकायत भावानगर थाना में की। शिकायत के बाद भावानगर थाना में आरोपी की खिलाफ एससी/एसटी, पॉक्सो और आईपीसी की धारा 12 और 354 ए के तहत मामला दर्ज किया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को शुक्रवार देर रात एक बजे के करीब हिरासत में लिया गया। शनिवार को आरोपी प्रिंसिपल को कोर्ट में पेश किया गया, जिस पर कोर्ट ने उक्त आरोपी को पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल में भीषण गर्मी के बीच वर्षा से राहत, तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट

डीएसपी ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को शुक्रवार देर रात एक बजे के करीब हिरासत में ले लिया गया। भावानगर थाना में आरोपी की खिलाफ एससी/एसटी, पॉक्सो और आईपीसी की धारा 12 और 354 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें:  पढ़ें मंत्रिमण्डल के निर्णय: प्री प्राइमरी के छात्रों को मिलेंगे दो ट्रैक सूट
Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now