Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कुल्‍लू: पुलिस ने 24 वर्षीय युवक को 2.144 किलोग्राम चरस की खेप सहित किया गिरफ्तार

arest, Mandi News

कुल्लू |
कुल्लू जिला में चरस तस्करी का काला कारोबार लगातार बढ़ रहा है। वहीं पुलिस ने चरस तस्करों पर लगतार शिकंजा कस रही है और एक के बाद एक तस्करों को पुलिस सलाखों के पीछे भेज रही है। ताज़ा मामला मंगलवार को भुंतर का है जहां पुलिस टीम ने नाकाबंदी के दौरान युवक से 2 किलो 144 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है।

युवक की पहचान 24 वर्षीय कैलाश सिंह पुत्र खेमराज निवासी खनी डाकघर ठेला तहसील भुंतर जिला कुल्लू के रूप में हुई है। भुंतर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गड़सा घाटी में लगातार चरस तस्करी हो रही है। इसी आधार पर पुलिस टीम ने मंगलवार देर शाम को नाकाबंदी की।

इसे भी पढ़ें:  हिमाचल के पहले घरेलू जिम देखने आए इंडियन आइडल व संगीत प्रेमियों ने दिया "नशा छोड़ो बॉडी बनाओ" का संदेश

नाकाबंदी के दौरान एक युवक पर पुलिस को शक हुआ। शक के आधार पर जब तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से दो किलो 144 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरुदेव शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Aaj Ki Khabren Kullu district update Kullu HP news Kullu latest news Kullu Manali News KULLU NEWS Kullu news today Kullu samachar

Join WhatsApp

Join Now