Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

कांग्रेस की आज से भारत जोड़ो यात्रा, 5 महीने में 3570 किमी दूरी करेगी तय

कांग्रेस की आज से भारत जोड़ो यात्रा, 5 महीने में 3570 किमी दूरी करेगी तय

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
आज से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू हो रही है। 150 दिनों में यह यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किमी का रास्ता तय करेंगे। इस दौरान पदयात्री 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेंगे। यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गाँधी तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर में अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर गएऔर उन्हें श्रधांजली अर्पित की|

उल्लेखनीय है कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेता केंद्र सराकार को घेरने के लिए महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को देश की जनता के सामने रखे की कोशिश करेंगे। इस यात्रा की शुरुआत तमिलनाडु के कन्याकुमारी से होगी जो जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर तक जाएगी है। यात्रा की शुरुआत के लिए कन्याकुमारी में समेत अन्य जगहों पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

कन्याकुमारी में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मौजूद रहेंगे। यहां राहुल को खादी का राष्ट्रीय ध्वज सौंपा जाएगा। इस यात्रा में कांग्रेस का झंडा नहीं दिखेगा। इसके बजाए तिरंगा दिखेगा।

कांग्रेस के मुताबिक सात सितंबर को शाम पांच बजे कन्याकुमारी में विशाल रैली के साथ इस यात्रा की शुरुआत होगी। आठ सितंबर को सुबह हर विधानसभा क्षेत्र और ब्लॉक में पदयात्रा निकाली जाएगी। सर्वधर्म प्रार्थना और दूसरे कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान करीब पांच महीने में दक्षिण में कन्याकुमारी से लेकर उत्तर में कश्मीर तक 3,570 किलोमीटर की दूरी तय की जाएगी। यह 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। साथ ही विभिन्न राज्यों में छोटे स्तर पर ‘भारत जोड़ो यात्राएं’ निकाली जाएंगी।

Aaj Ki Khabrenbreaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now