Prajasatta Side Scroll Menu

चंबा: ब्लास्टिंग के दौरान घायल हुई थीं दो महिलाएं, पीडब्ल्यूडी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

चंबा |
जिला चंबा के सिंहुता में 2 महिलाओं ने पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज कराया है। विभाग द्वारा चट्‌टानों में ब्लास्टिंग करने के दौरान महिलाओं के पत्थर लगने से वह घायल हो गई थीं। उपचार के बाद महिलाओं ने विभाग के खिलाफ केस दर्ज कराने के निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह लाहडूं, सिहुंता द्रमन सड़क पर बारिश के कारण बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गई थीं।जिस कारण पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़क खोलने के लिए इन चट्टानों में ब्लास्टिंग करनी पड़ी थी। जब विभाग इन चट्टानों में ब्लास्टिंग कर रहा था तो थोड़ी दूरी में कपड़े धो रही 2 महिलाओं को पत्थर उड़ने के कारण चोटें आई थीं। जिसमें एक महिला को बाजू में और दूसरी महिला को गले में चोट आई थी।

इसे भी पढ़ें:  भारत के तंबाकू नियंत्रण अधिनियम को संशोधित करें सरकार - सन्नी सूर्यवंशी

प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें शुक्रवार को हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। महिलाओं ने हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद देर शाम को पीडब्ल्यूडी विभाग के खिलाफ चुवाडी थाना में लापरवाही का मामला दर्ज कराया। एसएचओ रमन चौधरी ने बताया कि पुलिस ने धारा 336, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now