Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS लीक मामला: हॉस्टल वार्डन सस्पेंड, कुल तीन गिरफ्तार, शनिवार तक बंद की गई यूनिवर्सिटी

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में छात्राओं के आपत्तिजनक MMS वायरल मामले में शामिल हिमाचल के दो युवक गिरफ्तार

प्रजासत्ता नेशनल डेस्क |
पंजाब के मोहाली स्थित एक निजी विश्वविद्यालय (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी) के गर्ल्स हॉस्टल से आपत्तिजनक वीडियो के कथित लीक मामले में कार्रवाई की मांग करने वाले छात्रों के भारी विरोध के बाद, यूनिवर्सिटी को शनिवार तक बंद कर दिया गया है। इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्राओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के लिए गर्ल्स हॉस्टल वार्डन राजविंदर कौर को भी निलंबित कर दिया है।

हॉस्टल वार्डन, जो एक वायरल वीडियो में गिरफ्तार छात्रा को डांटती दिख रही है, ने कथित तौर पर पुलिस को तुरंत मामले की सूचना नहीं दी थी। गिरफ्तार हुई छात्रा पर ही कथित तौर पर विश्वविद्यालय के बाहर अपने पुरुष मित्र को वीडियो भेजने का आरोप लगाया गया है। इस घटना के विरोध में जब छात्र-छात्राओं ने विरोध शुरू किया तो हॉस्टल वार्डन पर कथित तौर पर छात्राओं को डांटने का भी आरोप है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। छात्रों के भारी विरोध के बाद आरोपी लड़की और उसके प्रेमी, सनी मेहता जो शिमला निवासी है को गिरफ्तार कर लिया गया। 23 साल का सनी मेहता एक ट्रैवल एजेंसी में काम करता है। इनके अलावा एक दूसरे व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो एक बेकरी में काम करता है। फिलहाल उसकी भूमिका के बारे में पता नहीं चल सका है।

मोहाली के शीर्ष पुलिस अधिकारी नवप्रीत सिंह विर्क ने मीडिया को बताया कि पंजाब के मोहाली में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के छात्रावास में लड़कियों के अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और जारी करने की आरोपी छात्रा के फोन में केवल चार वीडियो मिले हैं लेकिन ये सब एक महिला के हैं जो उसने अपने प्रेमी को भेजी थी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में कोई आत्महत्या का प्रयास नहीं किया गया है जैसा कि प्रदर्शनकारी छात्रों द्वारा दावा किया जा रहा है. उनका दावा है कि जो वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, वे अभी तक नहीं मिले हैं।

breaking news todayIndia government newsIndia politics newslatest news Indianational headlinestop news India

Join WhatsApp

Join Now