Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महिला एशिया कप के लिए भारतीय टीम का हुआ ऐलान, रेणुका का टीम इंडिया में चयन

भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह

अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने 1 से 15 अक्टूबर तक बांग्लादेश के सिलहट में खेली जाने वाली आगामी एसीसी महिला टी20 चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम ऐलान कर दिया है।प्रतियोगिता एक अक्तूबर से बांग्लादेश में खेली जाएगी। बीसीसीआई ने बुधवार को एशिया कप के लिए टीम की घोषणा कर दी है। टीम में हिमाचल की रेणुका ठाकुर को भी जगह दी गई है। वह भारतीय पेस आक्रमण की अगुवाई करेंगी। टीम में चयन के साथ रेणुका के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

रेणुका पहली बार एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा होंगी। रेणुका फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता में टीम के साथ हैं। टीम यहीं से बांग्लादेश के लिए जाएगी। प्रतियोगिता में भारत का पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ है। इसके बाद सात अक्तूबर को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ भारत को खेलना है।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

बता दें कि एशिया कप रेणुका के लिए इस बार खास रहने वाला है। भारतीय तेज गेंदबाजी की लंबे समय तक अगुवाई करने वाली झूलन गोस्वामी ने क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। ऐसे में तेज गेंदबाजी का दारोमदार इस बार रेणुका पर रहेगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now