Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

चंबा की बेटी सीमा ने देश में चमकाया चम्बा का नाम,राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

चंबा की बेटी सीमा ने देश में चमकाया चम्बा का नाम,राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

चम्बा|
हिमाचल प्रदेश के चम्बा जिला की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के एक छोटे से गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से सबंध रखने वाली बेटी उड़नपरी सीमा ने एक बार फिर देश में चम्बा सहित हिमाचल प्रदेश का भी का नाम रोशन किया है। बता दें कि 30 सितंबर से 5 अक्तूबर को गुजरात के आईआईटी गांधीनगर मैदान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पांच हजार मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतकर अपने साथ पुरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

बतातें चलें कि सीमा के नाम इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई स्वर्ण व रजत पदक के आलावा चार नैशनल रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। इसके आलावा भी भारत सरकार द्वारा चलायी प्रतियोगिता खेला इण्डिया में भी स्वर्ण पदक जीत अपना लोहा मनवा चुकी है। जिसके बाद सरकार की तरफ से 2024 के पैरिस ऑलम्पिक की तैयारी हेतू मध्यप्रदेश भौपाल में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसके लिए सरकार की तरफ से चालीस लाख रु० खर्च किये जायेंगे।

इसे भी पढ़ें:  Chamba Flash Flood: चंबा में सुबह-सुबह कुदरत का कहर! फ्लैश फ्लड में बही गाड़ियां, घरों में घुसा पानी... दहशत में भागे लोग

वहीं सीमा ने बताया कि उसके कोच हुगो वेन डेन मेरी काफी मदद करते हैं व मुझे अच्छे से प्रशिक्षित कर रहे हैं। पैरिस ऑलम्पिक के आलावा सीमा का अगला लक्ष्य 2023 में एशियन गेम में जो कि चाइना में होगी उसमें स्वर्ण पदक हासिल करना है।

Aaj Ki Khabren Chamba district news Chamba Himachal update Chamba HP news Chamba latest news Chamba News Chamba News Today Chamba samachar

Join WhatsApp

Join Now