Prajasatta Side Scroll Menu
IEC University Bahra University - Shimla Hills

भाजपा सरकार के विकास के दावों पर बोले- राजेश धर्माणी, पूर्व में किए गए शिलान्यासों का पत्थर रख रहे नेता

राजेश धर्मानी

सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तथा पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि अब जब चुनाव नजदीक आ रहे हैं तो उन्हें बिलासपुर में आकर बिलासपुर के लोगों से मिलने की याद आने लगी है। उन्होंने कहा कि मातृ शिशु अस्पताल का उन्होंने बिलासपुर में लोकार्पण किया अच्छी बात है। लेकिन उन्हें शायद याद नहीं होगा कि जब वे केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री थे तो दिल्ली जाकर उनके कार्यालय में घुमारवीं के लिए मातृ शिशु केंद्र मांगा गया था।
उस समय उन्होंने आश्वासन भी दिया था लेकिन बाद में वह इस बात को भूल गए कि घुमारवीं में भी मातृ शिशु केंद्र खोले जाने के बारे में राजेश धर्माणी ने उनसे बात की थी।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा जिस पर्यटन विभाग के होटल का उन्होंने नींव पत्थर रखा है यह भी बड़ी विचित्र बात है कि इस का नींव पत्थर कांग्रेस कार्यकाल में रखा जा चुका है। धर्माणी ने बताया कि उन्होंने इसके लिए जमीन उपलब्ध करवाकर पर्यटन विभाग के नाम करवा दी थी। तथा इस पर एक कैफे का निर्माण भी हो गया था। जिसका उन्होंने उद्घाटन किया था। लेकिन भाजपा के नेताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष को यह सारी बात ना जाने क्यों नहीं बताई।

Kullu Dussehra 2026 Celebration

उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आता है तो भाजपा इस तरह की शोशेबाजी करती है। जैसे कि पिछली बार भाजपा के भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हिमाचल प्रदेश के लिए 69 नेशनल हाईवे देने की बात कही थी। लेकिन इन 5 सालों में ना तो उनकी डीपीआर बनी और ना ही वह घोषणा धरातल पर उतर पाई। उन्होंने कहा कि जनता इनके बहकावे में आने वाली नहीं है और पूरी तरह से तैयार बैठी है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार का गठन हो।

Aaj Ki KhabrenBilaspur district newsBilaspur Himachal updateBilaspur HP newsbilaspur latest newsBilaspur Newsbilaspur news todayBilaspur samachar

Join WhatsApp

Join Now