Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग जनता, ‌BJP को सत्ता से बाहर बैठाने को तैयार :- सुक्खू

महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से तंग जनता, ‌BJP को सत्ता से बाहर बैठाने को तैयार :- सुक्खू

सोलन |
हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की शंखनाद रैली सोलन में 14 अक्टूबर को हो रही है। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मुख्य वक्ता रहेंगी। शुक्रवार को होने वाली प्रियंका की रैली की तैयारियों का जायजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव कमेटी के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू गुरुवार दोपहर सोलन पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी के मामले पर प्रदेश सरकार पर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है लोगों को गैस सिलेंडर 1150 का मिल रहा है। दाल ₹200 प्रति किलो तक पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि आज हिमाचल में 14 लाख बेरोजगार युवाओं की फौज खड़ी हो गई है, लेकिन प्रदेश सरकार रोजगार देने के नाम पर पेपर लीक करवा रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे पहले जो भी मुख्यमंत्री रहे उनके समय में सरकारी भर्तियों में पूरी तरह पारदर्शिता रहती थी।

इसे भी पढ़ें:  उतराखंड की तरह हिमाचल में भी हो सीएम प्रत्याशी के हारने की जांच.... धूमल

उन्होंने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार को लेकर भी निशाना लगाया कहां की क्रोना संकट के समय में पीपीइ किट घोटाला हुआ था। इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के पद से डॉ. राजीव बिंदल को इस्तीफा देना पड़ा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बताएं कि आखिर उन्हें इस्तीफा क्यों देना पड़ा था। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से इस कदर तंग है कि आने वाले विधानसभा की बेचैनी से विचार कर रही है ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now