Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

अमित शाह ने लॉन्च किया बीजेपी का चुनाव प्रचार गीत, जनसभा में बोले- कांग्रेस का काम लोगों के बीच झगड़ा करवाना

अमित शाह ने लॉन्च किया बीजेपी का चुनाव प्रचार गीत, जनसभा में बोले- कांग्रेस का काम लोगों के बीच झगड़ा करवाना

प्रजासत्ता ब्यूरो |
हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रैली की। हाटी आभार रैली के दौरान अमित शाह ने कहा कि अब राजा-महाराजा का टाइम चला गया है। अब लोकतंत्र का समय है। हिमाचल में जनता की चलेगी।

ये डबल इंजन सरकार जो है, इसे हमने देखा है और समझा है और इसके फायदे देखे हैं। शाह बोले- दिन लद गए हरी टोपी और लाल टोपी, ऊपर का हिमाचल और नीचे का हिमाचल, कुछ नहीं है भाई। हरी टोपी भी भाजपा की है और लाल टोपी भी भाजपा की है। ऊपर भी भाजपा है और नीचे भी भाजपा है।

रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ” बीजेपी हिमाचल प्रदेश एक नया रिवाज स्थापित करने जा रही है जो है ‘एक बार बीजेपी, बार बार बीजेपी’। उन्होंने कहा उत्तराखंड में कांग्रेसी शासन बदलने की बात करते थे। लेकिन वहां दो-तिहाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी।”

इसे भी पढ़ें:  Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने मस्जिद में अजान देने गए रिटायर्ड एसएसपी की गोली मारकर की हत्या

आगे शाह ने हिमाचल के हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी दर्जे के लिए हाती समुदाय के 55 साल के संघर्ष को समाप्त किया। वह उनके दर्द को समझते हैं और वह गर्व से कहते हैं कि ‘हिमाचल मेरा है’ क्योंकि उन्हें राज्य के लोगों से लगाव है।” उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

इसे भी पढ़ें:  Himachal Weather: हिमाचल में पांच दिनों के लिए यल्लो अलर्ट जारी

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा, “लोगों के बीच दुश्मनी पैदा किए बिना कांग्रेस शांति से नहीं बैठ सकती। कांग्रेस का काम लोगों के बीच झगड़ा करना और आग लगाना है। लेकिन पीएम मोदी विकास के लिए काम करते हैं। अब अगर हाती समुदाय को आदिवासी का दर्जा दिया गया है, तब वे दलितों और अनुसूचित जातियों के लोगों को भड़काने की साजिश करते हैं कि उनके अधिकार खत्म हो जाएंगे। लेकिन डरने की जरूरत नहीं है, मैंने सभी दलित समाज की रक्षा की है।”

अमित शाह ने अयोध्या राम मंदिर और जम्मू कश्मीर में धारा 370 का जिक्र करते हुए कहा इतने साल बीत गए लेकिन ये काम कोई नहीं कर पाया। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी तंज कसा। शाह ने कहा कि वे चुपचाप देखते रहते थे लेकिन करते कुछ नहीं थे। अब कोई देश की तरफ देखता है तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। इस दौरान अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार गीत ‘हिमाचल की पुकार फिर भाजपा सरकार’ का शुभारंभ भी किया गया।

इसे भी पढ़ें:  बिहार में जातिगत जनगणना शुरू, आंकड़े ले रही टीम
Kasauli International Public School, Sanwara (Shimla Hills)
Aaj Ki Khabren breaking news today Himachal Latest News Himachal News in Hindi Himachal Pradesh News Himachal Pradesh samachar Himachal update HP government news

Join WhatsApp

Join Now