Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

संबित पात्रा का कांग्रेस पर निशाना: दिल्ली और हिमाचल में भी जमानत पर हैं मां-बेटा

Published on: 22 October 2022
संबित पात्रा का कांग्रेस पर निशाना: दिल्ली और हिमाचल में भी जमानत पर हैं मां-बेटा

प्रजासत्ता ब्यूरो|
हिमाचल के कांगड़ा स्थित धर्मशाला में भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशानाा साधा। संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में मां-बेटे की जोड़ी और प्रदेश में प्रतिभा सिंह और विक्रमादित्य सिंह जमानत पर हैं। दिल्ली में और हिमाचल प्रदेश में भी कांग्रेस मां-बेटे के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रही।

पात्रा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में चुनाव चल रहे हैं। ऐसे दौर में भी राहुल गांधी कभी केरल तो कभी कर्नाटक घूमने में व्यस्‍त दिख रहे हैं। इससे स्पष्ट होता है कि राहुल गांधी हिमाचल प्रदेश को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं हैं। उन्हें हिमाचल या हिमाचल के चुनाव से कोई लेना देना नहीं है।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के पास कोई कार्य न होने के बावजूद कार्यकारी अध्यक्षों की फौज खड़ी कर रखी है। हिमाचल में भी केंद्र की तरह कांग्रेस बिखरी पड़ी है। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी है, जबकि भाजपा के लिए पार्टी ही परिवार है। कांग्रेस के केंद्र और हिमाचल दोनों ही स्थानों पर बुरे हाल हैं।

संबित पात्रा ने दावा किया है कि हिमाचल में PM मोदी के नेतृत्व में प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है। हिमाचल में जीत का विषय विकास रहा है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय योजनाओं का पीएम मोदी और राज्य योजनाओं का श्रेय सीएम जयराम ठाकुर को दिया। पात्रा ने कहा कि मोदी सरकार ने देशवासियों को गैस सिलेंडर, मुफ्त राशन और चिकित्सा सुविधा दी है। उन लोगों का उत्थान किया।

राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने हिमाचल में पार्टी में चल रही गुटबाजी पर सफाई देते हुए कहा कि यह सब जानते हैं कि जो पार्टी प्रचंड बहुमत से जीत रही होती है, उसके टिकट के चाहवान भी अधिक होते हैं। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है। आगे बढ़ने की महत्वाकांक्षा सभी में होती है। पात्रा ने कहा कि कुछ कार्यकर्ता निर्दलीय गए हैं, वह सभी हमारे परिवार के सदस्य हैं। हम उन्हें नमन करते हैं। जहां तक सवाल भाजपा की बागी नेताओं का है तो बड़े परिवार वाली पार्टी में ऐसा होता रहता है, लेकिन यह बात बिल्कुल स्पष्ट और निश्चित है कि सभी बागी नेताओं एवं लोगों को सम्मानपूर्वक वापस लाया जाएगा।

Aaj Ki KhabrenHimachal Latest NewsHimachal News in HindiHimachal Pradesh NewsHimachal Pradesh samacharHimachal updateHP government newsHP News Today

Join WhatsApp

Join Now