Prajasatta Side Scroll Menu
Bahra University - Shimla Hills

ऊना: निजी स्‍कूल बसों की जांच पर विवाद, RTO के चालक के साथ हाथापाई, मामला दर्ज

मामला दर्ज shimla news Solan News

ऊना|
ऊना के साथ लगते रक्कड़ कालोनी में शुक्रवार दोपहर को आरटीओ फ्लाइंग स्क्‍वाड की ओर से बसों की जांच पर विवाद हो गया। स्‍कवाड की ओर से निजी स्‍कूलों की बसों की जांच की जा रही थी। अभिभावकों ने आरटीओ फ्लाइंग स्कवाड पर जांच के नाम पर बेवजह तंग करने के आरोप लगाए। मामला आरटीओ के चालक के साथ हाथापाई तक पहुंच गया। इस पूरे मामले को राजनीति से भी जोड़ा रहा है।

जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल में लगी कुछ बसें कांग्रेस रैली में जाने के आरोप लगे। दोपहर को आरटीओ फ्लाइंग स्क्‍वाड ने रक्कड़ कॉलोनी में नाका लगाकर जांच शुरू की तो साथ लगते स्कूल की बसों का जाम लग गया।

इसे भी पढ़ें:  Una News: ऊना के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीर निगाह के जंगल में पेड़ से लटका मिला एक युवक का शव

जांच के नाम पर बेवजह तंग करने के आरोप बच्चों के अभिभावक भड़क गए और दोनों पक्ष आपस उलझ गए। इस बीच आरटीओ फ्लाइंग स्‍कवाड के चालक के साथ हाथापाई तक मामला पहुंच गया। अभिभावकों ने पुलिस अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत करवाया।

कुछ अभिभावकों और आरटीओ फ्लाइंग स्‍कवाड कुलबीर राणा ने भी इस संबंध में थाना ऊना में शिकायत दे दी है। उन्‍होंने कहा कि चालान बुक, जब्त की आरसी व अन्य सरकारी दस्तावेज छीन लिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिली है। मामले पर पुलिस जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें:  नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में दोषी को तीन साल की सजा
Una district news Una Himachal update Una HP news Una latest news una news una news Today Una samachar

Join WhatsApp

Join Now